भारत के लक्ष्य सेन ने 475,000 डॉलर इनामी आस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में जापान के युशी तनाका को हराकर सत्र का अपना पहला खिताब जीतकर अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर मुश्किल दौर का अंत किया। पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बाद खराब दौर से गुजरने वाले अल्मोड़ा के 24 वर्षीय खिलाड़ी सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 वर्षीय तनाका को 38 मिनट में 21-15, 21-11 से हराया।
विश्व चैंपियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने इससे पहले आखिरी बार 2024 में लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल में सुपर 300 खिताब जीता था। वह इस साल सितंबर में हांगकांग सुपर 500 में उप-विजेता रहे थे। इस वर्ष ऑर्लियंस मास्टर्स सुपर 300 खिताब जीतने वाले विश्व के 26वें नंबर के खिलाड़ी तनाका का सामना करते हुए लक्ष्य ने शानदार नियंत्रण और तेज तर्रार खेल का नमूना पेश किया और एक भी गेम गंवाए बिना मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ मौजूदा राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन लक्ष्य इस सत्र में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय बन गए। इससे पहले आयुष शेट्टी ने अमेरिकी ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट जीता था। भारत के अन्य खिलाड़ियों में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी हांगकांग और चीन मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे थे, जबकि किदाम्बी श्रीकांत भी साल की शुरुआत में मलेशिया मास्टर्स में उप-विजेता रहे थे।
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन का जीता खिताब
You may also like
Kashmir Snowfall: कश्मीर में बर्फबारी से बदला मौसम, गुलमर्ग से द्रास तक बिछी सफेद चादर.
Verka Milk Price Hike: वेरका ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से 8 रुपये तक महंगा हुआ दूध.
दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़े रिकॉर्ड, AQI 494 पहुंचा, घने कोहरे और जहरीली हवा से लोगों की बढ़ी परेशानी.
छठ घाट की खुदाई के दौरान जमीन से निकली भगवान कृष्ण की मूर्ति, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.