Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

इंडियन नेवी को आज मिलेगा INS इंफाल, ब्रह्मोस मिसाइल से है लैस

भारतीय सेना लगातार अपनी सैन्य क्षमता खासकर समुद्री ताकत बढ़ाने की कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में आज भारतीय नौसेना आईएनएस इंफाल को आज कमीशन करने जा रही है. इसे आज मुंबई डॉकयार्ड में कमीशन किया जाएगा. आज कार्यक्रम के दौरान देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे. इसके शामिल होने से जाहिर सी बात है कि भारतीय नेवी की ताकत में कई गुना इजाफा होने की उम्मीद है.

  1. आईएनएस इंफाल 2017 के मई महीने में बनना शुरू हुआ था. इसको दो साल बाद यानी 2019 के अप्रैल महीने में पानी में उतारा गया. इसके चार साल बाद इसकी समुद्री परीक्षण किया गया. और फिर हाल में 20 अक्टूबर को इसी साल इसकी डिलीवरी कर दी गई. आईएनएस विशाखापट्टनम, आईएनएस मरमुगाओ पहले ही भारतीय सेना में कमीशन किए जा चुके हैं.
  2. आईएनएस इंफाल करीब डेढ़ महीन तक समुद्र में तैनात रह सकता है. इसमें 300 सैनिकों के तैनाती की व्यवस्था है. इंफाल में 32 बराक और 8 मिसाइल की तैनाती है. साथ ही 16 ब्रह्मोस एंटी शिप मिसाइल से यह युद्धपोत लैश है. यह स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर है.