Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत ने इतिहास रचा, महिला टीम इवेंट में पहली बार मेडल जीता

New Delhi: भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने कजाकिस्तान के अस्ताना में एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता। ये इस इवेंट में उसका पहला पदक है। मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला और आयहिका मुखर्जी की तिकड़ी ने ये कमाल कर दिखाया।

भारतीय टीम बुधवार को सेमीफाइनल में जापान के खिलाफ उतरी। उसे मुकाबले में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि सेमीफाइनल में उतरने की वजह से भारत का ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया था। भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया को हराकर ऐतिहासिक मेडल पक्का किया था।

सेमीफाइनल में भारत की अयहिका मुखर्जी ने जापान की मिवा हरीमोतो को कड़ी टक्कर दी लेकिन वे 8-11, 11-9, 8-11, 13-11, 7-11 से हार गई। वहीं मनिका बत्रा ने सत्सुकी ओडो को दूसरे मैच में 11- 6, 11-5, 11-8 से हराया। 

अगले मैच में सुतीर्था मुखर्जी को जापान की मिमा इतो ने 9 -11, 11-4, 15-13 से शिकस्त दी। मनिका निर्णायक मुकाबले में हरिमोतो से 3-11, 11-6, 2 -11, 3-11 से हार गईं।