Breaking News

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- पहले राहुल जी को सुनें, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को बोलने देंगे     |   बेंगलुरु मेट्रो में किराए को लेकर हुई बढ़ोतरी 9 फरवरी से लागू होगी     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अभी भी ट्रैफिक जाम     |   दिल्ली: सिख फ़ॉर जस्टिस के आतंकी पन्नू के स्लीपर सेल के दो गुर्गे गिरफ्तार     |   इजरायल ने गाजा ब्रिगेड के कमांडर अल-हबील का किया काम तमाम, हमास में मची खलबली     |  

77 वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी, भारतीय सशस्त्र बलों ने कर्तव्य पथ पर की रिहर्सल

New Delhi: आगे बढ़ते टैंक एक कतार में चलते बख्तरबंद वाहन और सैनिकों का लयबद्ध मार्च ये तस्वीरें मंगलवार को दिल्ली में कर्तव्य पथ पर देखने को मिली। जब भारतीय सशस्त्र बलों ने 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड से पहले रिहर्सल की।

विजय चौक पर भारतीय सशस्त्र बलों की विशेष टुकड़ियां पूरी कुशलता के साथ अपने अभ्यास में जुटी हैं। गणतंत्र दिवस की इस परेड में हाल ही में गठित की गई भैरव बटालियन भी पहली बार शामिल होगी। जो भारत की विशेष अभियान क्षमता की कुशलता को दिखाएगी।

शक्तिबाण तोपखाना रेजिमेंट और भारत की समर्पित ड्रोन-युद्ध यूनिट सेना की आधुनिक तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगी, जो भविष्य के युद्धक्षेत्रों में मानवरहित प्रणालियों, रियलटाइम सर्विलांस और सटीक हमलों की बढ़ती भूमिका को प्रदर्शित करेंगी। भारत के ऊंचाई वाले क्षेत्रों से लिए गए सैनिकों से बनी मिक्स्ड स्काउट्स माउंटेन इन्फैंट्री रेजिमेंट, पर्वतीय और दुर्गम भूभाग युद्ध में देश की शक्ति और तत्परता का प्रदर्शन करेगी।

नौसेना का यह दल भारत के लघु स्वरूप का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें 22 से ज्यादा राज्यों के 144 युवा नाविक शामिल हैं। उनकी परेड भारत की बढ़ती समुद्री शक्ति को दिखाती है, जबकि नौसेना की झांकी प्राचीन जहाजों से लेकर आधुनिक युद्धपोतों तक के सफर को प्रदर्शित करती है, जिनमें आईएनएस विक्रांत, नीलगिरी श्रेणी के फ्रिगेट और कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियां शामिल हैं।

77वें गणतंत्र दिवस परेड के लिए कर्तव्य पथ पर भारतीय सशस्त्र बलों की रिहर्सल जारी है, 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी।