Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

जम्मू कश्मीर में भारतीय वायुसेना ने उधमपुर में छह टन राहत सामग्री पहुंचाई

Jammu-Kashmir: बाढ़ प्रभावित जम्मू कश्मीर के के उधमपुर जिले में वायु सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। वायु सेना के हेलिकॉप्टरों ने उधमपुर जिले में बाढ़ प्रभावित दम्मोटे पंचायत के लोगों के लिए लगभग छह टन राहत सामग्री पहुंचाई।

जम्मू के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, " भारतीय वायुसेना के पायलटों ने साहसिक हेलीकॉप्टर मिशन पूरा किया और दम्मोटे पंचायत में एक स्कूल की छत के ऊपर 5.9 टन राहत सामग्री  पहुंचाई।"

उन्होंने कहा कि भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से उधमपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्होंने कहा, "भारतीय वायुसेना के प्रयास जम्मू कश्मीर में जीवन और आशा का पुनर्निर्माण कर रहे हैं।"