Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

भारत 2027 में चेन्नई में पांचवें तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन की करेगा मेजबानी

 भारत 2027 में चेन्नई में पांचवें तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन (सीसीजीएस) की मेजबानी करेगा। यह निर्णय 11 से 12 सितंबर तक इटली के रोम में आयोजित चौथे सीजीजीएस में सर्वसम्मति से लिया गया। इसमें भारत समेत 115 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग में अपने नेतृत्व की पुष्टि करते हुए, भारत 2027 में चेन्नई में पांचवें सीजीजीएस की मेजबानी करेगा, जो आईसीजी के स्वर्ण जयंती समारोह के साथ होगा।