Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

मुंबई रैली से INDIA ने सेट किया 2024 का एजेंडा

लोकसभा चुनाव का ऐलान होने के साथ ही देश में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. 2014 और 2019 में बीजेपी की सफलता की इबारत लिखने वाले पीएम मोदी लगातार तीसरी जीत के लिए मशक्कत कर रहे हैं. बीजेपी को सत्ता की हैट्रिक लगाने से’इंडिया गठबंधन’ हरहाल में रोकने का दांव चल रहा है. ऐसे में मुंबई के शिवाजी पार्क में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की समापन रैली में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर एकजुटता का संदेश देते हुए बीजेपी को पराजित करने का संकल्प लिया. लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने अपना सियासी एजेंडा भी सेट कर दिया है.