Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

भारत ने रियूजेबल हाइब्रिड रॉकेट 'RHUMI 1' लॉन्च किया

भारत ने शनिवार को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में अपना पहला रियूजेबल हाइब्रिड रॉकेट 'आरएचयूएमआई-वन' लॉन्च किया है। मिशन रूमी के तहत, इस रॉकेट को मार्टिन ग्रुप की मदद से तमिलनाडु के स्टार्ट-अप स्पेस जोन इंडिया ने इसे डेवलप किया था।

इसे चेन्नई के टीटीडीसी ग्राउंड से लॉन्च किया गया। ये रियूजेबल हाइब्रिड रॉकेट तीन क्यूब सैटेलाइट और 50 PICO सैटेलाइट को प्रक्षेपित करेगा। इस रॉकेट की ऊंचाई 3.50 मीटर और आसमान में मारक क्षमता 80 किलोमीटर है।

रियूजेबल रॉकेट के साथ, सैटेलाइट को एक ही रॉकेट का इस्तेमाल करके कई बार लॉन्च किया जा सकता है, जिससे कम खर्च आ सकता है।