Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

मालदीव को छोड़ने के मूड में नहीं भारत

विदेश मंत्रालय ने भारत में मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब को तलब किया है. भारत और प्रधानमंत्री के बारे में मालदीव सरकार के कुछ लोगों की ओर से आपत्तिजनक टिप्पणियों करने के मामले में तलब के बाद मालदीव हाई कमिश्नर इब्राहिम साहिब विदेश मंत्रालय पहुंचे, जहां बातचीत हुई है. इस संबंध में विदेश मंत्रालय स्टेटमेंट जारी करेगा.

मालदीव के पूर्व उप राष्ट्रपति अहमद अदीब ने बातचीत में कहा कि उनके मंत्रियों ने जो कुछ किया वो गलत है. भारत से ही उनका पर्यटन व्यवसाय चलता है. भारत और पीएम मोदी का सम्मान दुनिया करती है. वहीं, मालदीव के मंत्रियों के बयान पर देश ने एक सुर से उनकी आलोचना की. हर तबके ने गुस्से का इजहार किया. वहीं, मालदीव ने अपने तीनों मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है.