Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

भारत और चीन इस महीने सीधी उड़ान सेवाएं फिर से करेंगे शुरू

भारत और चीन इस महीने के अंत में सीधी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करेंगे। वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के बाद दोनों देशों के बीच उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के मद्देनजर इसे बहाल नहीं किया गया था। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अब इस बात पर सहमति बन गई है कि भारत और चीन के निर्दिष्ट स्थानों को जोड़ने वाली सीधी हवाई सेवाएं अक्टूबर के अंत तक पुनः शुरू हो सकती हैं, बशर्ते कि दोनों देशों की निर्दिष्ट विमानन कंपनियों का वाणिज्यिक निर्णय हो और सभी परिचालन मानदंड पूरे हों। इस वर्ष के प्रारंभ से ही दोनों देशों के नागर विमानन प्राधिकरण दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान सेवाएं पुनः शुरू करने और संशोधित हवाई सेवा समझौते पर तकनीकी स्तर पर कई बार बातचीत की।