Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के पहले राउंड में भारत के लक्ष्य सेन की हार

भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन को बुधवार को चीन के निंगबो में चल रही बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के सिंगल्स मुकाबलों के पहले राउंड में टॉप सीड चीन के शि यू क्यूई से हार का सामना करना पड़ा। वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लक्ष्य सेन ने कड़ी टक्कर दी लेकिन शी यू ने अपने दमखम को साबित करते हुए जीत हासिल की। उन्होंने 53 मिनट तक चले इस मैच को 21-19, 21-15 से जीता।
 
लक्ष्य सेन को भले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उन्होंने शी यु को शुरूआत में आक्रामक खेल दिखाने का मौका नहीं दिया। सेन ने बेहतरीन कोर्ट कवरेज दिखाया और चीन के खिलाड़ी की लंबी रैलियों का दमदार तरीके से जवाब दिया। पहले गेम में उन्होंने स्मैश और ड्रॉप शॉट से प्वाइंट भी बटोरे। सेन ने रैली और बेहतरीन डाइविंग सेव के जरिए अपने विरोधी खिलाड़ी को प्वाइंट हासिल करने का मौका नहीं  दिया। दूसरे गेम में उन्हें एक वक्त 9-8 की लीड हासिल थी। सेन ने हार नहीं मानी और डाइव लगाकर प्वाइंट बचाए। वे स्कोर को 11-12 तक ले आए।

हालांकि इसके बाद अनफोर्स्ड एरर ने लक्ष्य सेन की लय को बिगाड़ दिया। उन्होंने गेम पर पकड़ खो दी और आसानी से प्वाइंट गंवाए। जल्द ही शि यू क्यूई ने गेम पर कंट्रोल किया और गेम और मैच अपने नाम कर लिया।