Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

असम के करीमगंज में भारत-बांग्लादेश सीमा अलर्ट पर जारी

Assam: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बांग्लादेश के मौजूदा हालात को देखते हुए असम के करीमगंज जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर अलर्ट जारी किया है। सीमा पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है और खराब हालात के मद्देनजर बांग्लादेश से भारतीय नागरिकों के आने का आदेश जारी किया गया है।

पड़ोसी बांग्लादेश में मचे सियासी उठा-पटक और हिंसा के कारण भारत से माल के आयात-निर्यात पर असर पड़ रहा है। इस बीच बांग्लादेश में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। वहां पर हिंसा और आजगनी के साथ कई घरों में तोड़फोड़ की गई है। 

भारत में रहने वाले हिंदू सरकार से बांग्लादेश के बिगड़े हुए हालात में दखल देने की मांग कर रहे हैं। बांग्लादेश दक्षिण एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है और भारत एशिया में बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है।