Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

भारत की अरुणा तंवर पैरा ताइक्वांडो के अंतिम 16 राउंड में हारी, तुर्किये की खिलाड़ी ने दी मात

भारत की अरुणा तंवर को गुरुवार को पेरिस पैरालिंपिक के महिला के 44-47 किलो कैटेगरी के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में तुर्किये की नूरसिहान एकिनसी से 0-19 से करारी हार का सामना करना पड़ा।

अरुणा तुर्किये की खिलाड़ी के सामने बिल्कुल भी नहीं टिक पाईं, जिन्होंने पांच मिनट के राउंड में अंक हासिल किए। एकिनसी ने प्रतियोगिता के दौरान नौ बार बॉडी किक से दो अंक बनाए, जबकि भारतीय खिलाड़ी ने एक पेनाल्टी पॉइंट (गाम-जोम) भी दिया।

के44 कैटेगरी में वे एथलीट शामिल हैं, जिनके कोहनी के ऊपर एक हाथ में विकलांगता है। पैरा ताइक्वांडो को 2021 में टोक्यो पैरालिंपिक के दौरान शुरू किया गया था। महिला और पुरुष एथलीट पांच अलग-अलग वेट कैटेगरी में मुकाबला करेंगे। पैरा ताइक्वांडो मुकाबले एक राउंड में आयोजित किए जाते हैं, जो पांच मिनट तक चलते हैं।