Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

भारत-मालदीव राजनयिक विवाद: कैट ने व्यापारियों से मालदीव के साथ व्यापार न करने की अपील की

भारत-मालदीव राजनयिक विवाद के बीच व्यापारियों के संगठन कैट (सीएआईटी) ने सोमवार को घरेलू व्यापारियों और एक्सपोर्टरों से मालदीव के साथ बिजनेस डील नहीं करने की अपील की है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक बयानबाजी को व्यापारिक समुदाय बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मुद्दे पर व्यापारियों को भी एकजुटता दिखानी होगी। 

सीएआईटी के महासचिव खंडेलवाल ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता और व्यापार ना करने की अपील मालदीव के व्यवहार के खिलाफ एक मजबूत संदेश देती है। खंडेलवाल ने कहा कि राजनयिक बातचीत में आपसी सम्मान जरूरी है। मित्र राष्ट्रों के नेताओं के प्रति किसी भी प्रकार का अनादर नहीं होना चाहिए।  

सूत्रों ने बताया कि इस बीच भारत में मालदीव के दूत को सोमवार को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया और मालदीव के कई मंत्रियों की पीएम मोदी के खिलाफ की गई बयानबाजी पर कड़ी आपत्ति जताई गई। मालदीव सरकार ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए रविवार को तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया था।