इंडिगो एयरलाइन ने मुंबई से डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के लिए उड़ानें शुरू की हैं। कोपेनहेगन इंडिगो का 44वां अंतरराष्ट्रीय और कुल मिलाकर 138वां गंतव्य है। अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का विस्तार कर रही इस एयरलाइन ने जुलाई में मुंबई से एम्स्टर्डम और मैनचेस्टर के लिए सेवाएं शुरू की थीं। बुधवार को शुरू हुई कोपेनहेगन के लिए सेवाएं, यूरोप के स्कैंडिनेवियाई क्षेत्र में एयरलाइन के प्रवेश का भी प्रतीक है। ये उड़ान पट्टे पर लिए गए बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान के साथ हफ्ते में तीन बार संचालित की जाएंगी। इंडिगो एयरलाइन लंदन और एथेंस के लिए भी उड़ानें शुरू करेगी। 400 से ज्यादा विमानों के बेड़े के साथ, इंडिगो एयरलाइन हर दिन लगभग 2,200 उड़ानें संचालित करती है।
इंडिगो ने मुंबई-कोपेनहेगन उड़ानें कीं शुरू
You may also like
योगी सरकार शुरू करेगी ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन आर्ट’ योजना, हर जिले की खास कला को मिलेगा बढ़ावा.
बीजेपी का अखिलेश यादव पर हमला, बताया ‘आधुनिक भारत का जिन्ना’, 2027 में सपा के सफाए का किया दावा.
योगी सरकार के मंत्रियों का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 2027 में जनता सपा को देगी करारा जवाब.
यूपी में 17 नवंबर को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने और सुधार का मिलेगा मौका.