दिल्ली से गोवा जा रहे इंडिगो के एक विमान को इंजन में खराबी आ जाने के कारण यहां आपात स्थिति में उतारा गया। एयरबस ए320नियो विमान को बुधवार रात नौ बजकर 52 मिनट पर आपात स्थिति में उतारा गया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे। दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6271 के लिए पूर्ण आपात स्थित घोषित की गई और एक इंजन में खराबी के कारण इसका मार्ग परिवर्तित कर इसे मुंबई लाया गया।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.