Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से बवाल, बिहार के मौलाना पर 83 थानों में FIR, 21 लाख का इनाम घोषित

बिहार के एक मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने सीएम योगी की मां पर कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बीजेपी और हिंदू संगठन इस बयान का खुलकर विरोध कर रहे हैं। बलरामपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने पुलिस में तहरीर दी, जिससे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। 

यूपी में नया बवाल शुरू हो गया है। मामला एक मौलाना का है। बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने यूपी के सीएम योगी की मां के खिलाफ अभ्रद टिप्पणी की है। इससे पूरे यूपी में बवाल शुरू हो गया है। काशी से लेकर राजधानी लखनऊ तक सड़कों पर प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। यहां तक कि अभी तक बलरामपुर समेत प्रदेश के करीब 83 थानों में मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

वाराणसी में सीएम योगी की मां पर अभ्रद टिप्पणी के चलते हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता में काफी आक्रोश देखा गया। कार्यकर्ताओं ने गोरखनाथ मठ स्थित कार्यालय से मैदागिन चौराहे तक जुलूस निकालकर मौलाना का विरोध किया। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम की तस्वीर वाले पुतले पर खूब चप्पलें और लाठियां बरसाईं। इसके बाद पुतले में आग लगा दी। हालांकि अभी तक मामले में मौलाना की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है।