Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

धीरज सा‍हू के लोहरदगा वाले घर में स्‍कैनिंग मशीन के साथ पहुंची आयकर की टीम

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी आज भी जारी है। इससे पहले झारखंड में रांची स्थित धीरज साहू के आवासों में छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीम को आय-व्यय व संपत्ति से संबंधित दस्तावेज के अलावा अभी तक कुछ बड़ा नहीं मिला।

अब अधिकारी स्‍कैनिंग मशीन के साथ लोहरदगा स्थित आवास में पहुंचे हुए हैं। घर की दीवार और जमीन की स्‍कैनिंग इस वक्‍त जारी है। आयकर विभाग के अधिकारियों को शक है कि घर में जमीन के नीचे या दीवारों के पीछे बेशकीमती खजाने मिल सकते हैं। 

अब तक की जितनी भी छापेमारी हुई है उसमें 350 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी तथा तीन किलो से अधिक सोने के आभूषणों की बरामदगी हुई है। यह रेड धीरज साहू के परिवार की ओडिशा स्थित शराब कंपनियों तथा आवासीय परिसरों में की गई थी।