Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

22 अप्रैल के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकी ठिकानों को तबाह किया, बीकानेर में बोले पीएम मोदी

Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर में कहा कि देश के दुश्मनों को पता चल गया है कि जब 'सिंदूर' बारूद बन जाता है तब क्या होता है। 

उन्होंने भारत के सशस्त्र बलों की भी तारीफ की। पहलगाम हमले के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजस्थान में अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान की आलोचना की। 

उन्होंने कहा, "22 तारीख के हमले के जबाव में हमने 22 मिनट में आतंकियों के नौ सबसे बड़े ठिकानें तबाह कर दिए। दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देखा लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है।"