Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

2024 में BJP की सरकार बनी तो कांग्रेस होगी जिम्मेदार

बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय रथ को रोकने के लिए जोर शोर से इंडिया गठबंधन बनाया गया. तमाम क्षेत्रीय दलों ने गठबंधन में शामिल होकर एकजुटता का परिचय देने की लाख कोशिश की लेकिन सब बेमानी साबित हुआ. जिस तरह से गठबंधन बिखर रहा है, उससे अब इसके वजूद पर ही सवाल उठने लगे हैं. इस बीच बीएसपी के सांसद मलूक नागर का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.

सांसद का कहना है कि बीएसपी के इंडिया गठबंधन में शामिल न होने पर तमाम तरह के सवाल उठाए गए. बोला गया की ईडी और सीबीआई के डर की वजह से बीएसपी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनी, लेकिन अब हर राज्य के लोग गठबंधन को छोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये दूसरों को बदनाम करने की कांग्रेस की चाल उसका षड्यंत्र है.