Breaking News

एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |   जनरल नरवणे ने पेंगुइन इंडिया के बयान को सोशल मीडिया पर किया पोस्ट     |   पीएम मोदी के आमंत्रण पर 17-19 फरवरी तक भारत दौरे पर आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों     |   बांग्लादेश: आम चुनाव से पहले आज शाम देश को संबोधित करेंगे अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस     |  

मैं महेश भट्ट को बहुत मानता था लेकिन

रणवीर शौरी महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट के साथ काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं. दोनों की मुलाकात 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘जिस्म’ के सेट पर हुई थी. इसके बाद दोनों ने काफी वक्त तक एक दूसरे को डेट किया. हालांकि जब दोनों का ब्रेकअप हुआ, तो दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए. वहीं अब एक बार फिर रणवीर शौरी ने महेश भट्ट को लेकर कहा है कि वो उनके साथ चालांकी से पेश आया करते थे.

रणवीर ने कहा, “जब मैं उनकी बेटी के साथ था, उस वक्त मैं मिस्टर भट्ट (महेश भट्ट) को बहुत मानता था, पर जब बवाल शुरू हुआ तो मैंने मैंने देखा कि मेरे दिल में उनके लिए जो भी सम्मान है, उसका इस्तेमाल वो मेरे खिलाफ ही बड़ी चालाकी से कर रहे हैं. मेरे साथ बहुत ही दोहरा बर्ताव किया जा रहा था.” रणवीर शौरी का कहना है कि उन्हें इंडस्ट्री में बुरा भला कहा जाता था.