Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

पलानीस्वामी को 'अनपढ़' कहकर मैंने कुछ गलत नहीं किया, जानिए ऐसा क्यों बोले अन्नामलाई

Tamilnadu: तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने अन्नाद्रमुक चीफ एडप्पादी पलानीस्वामी को 'थरकुरी' (अनपढ़) कहकर कुछ गलत किया है। चेन्नई में अन्नामलाई ने कहा, "मैंने जो कहा, मैं उस पर कायम हूं। ये कोई बुरा शब्द नहीं है। वे इसे देते हैं और मैं वापस देता हूं, यही राजनीति है। मैं यहां फाइटिंग के लिए नहीं आया हूं। हमें 14 राउंड खेलने हैं। इसके लिए तैयार हूं और इस दौरान मुझे नुकसान भी होगा लेकिन कोई समस्या नहीं है।''

उन्होंने कहा, "हर दिन द्रमुक के कुछ पूर्व मंत्री मुझे गाली देते हैं। मुझे नहीं लगता कि 'थरकुरी' (अनपढ़)बुरा शब्द है। इसका मतलब है कि व्यक्ति, जिसे पता नहीं कि वो क्या बोल रहा है, मूर्खता उनके भाषणों के से सामने आ रही है। यही 'थरकुरी' का क्लासिक मामला है।"

तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने कहा, "मैं यहां बदलाव के लिए हूं। मैं तमिलनाडु में गैर द्रविड़ पार्टियों के सत्ता में लाने के लिए हूं। हम एमजीआर, जयललिता, अन्नादुरई सहित कुछ द्रविड़ नेताओं के योगदान को स्वीकार करते हैं, लेकिन पिछले 20-30 वर्षों में केवल सड़ा हुआ मॉडल रहा गया है, जहां पैसा, भाई-भतीजावाद हावी हो गया है। मैं अपने सभी नेताओं का सम्मान करता हूं क्योंकि वे मुझे सलाह देने और मार्गदर्शन के लिए हैं, एडप्पादी पलानीस्वामी ने जो कहा, वो सही था? ये किस तरह की भाषा है, क्या ऐसा है कि मैं किसी के पैरों पर गिर गया और पार्टी का अध्यक्ष बना। ये एक ऐसे नेता की ओर से आ रहा है जो कहता है कि वो 70 साल का है।"