Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

PM का आभार व्यक्त करता हूं: राम नाथ ठाकुर

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे राम नाथ ठाकुर ने कहा, "मैं बहुत प्रसन्न हूं। भारत सरकार ने उनके काम को स्वीकार किया और उन्हें यह पुरस्कार दिया। मैं पूरे देश की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।"

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान मिला तो इस पल का गवाह बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बने। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सीएम नीतीश भी मौजूद रहे। वहीं बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी इस समारोह में शिरकत किए। चिराग पासवान समेत अन्य नेता भी इस समारोह में पहुंचे।