Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

मैं बाधाओं के बजाए अपने खेल पर फोकस करता हूं, पैरालंपिक में मेडल जीतने पर निषाद कुमार

पैरालंपिक के सिल्वर मेडल विजेता निशाद कुमार का वतन लौटने के बाद नई दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। भारतीय दल का स्वागत देखकर निषाद कुमार भी काफी खुश दिखे। निशाद कुमार ने मंगलवार को कहा कि हर समय कड़ी मेहनत करना, अपने खाने-पीने का ध्यान रखता हूं। अगर मैं अपनी कमियों के बारे में सोचता रहूंगा तो मैं उसी के बारे में ही सोचता रहूंगा कि लेकिन मैं सिर्फ अपने खेल पर ही फोकस करता हूं।, 

हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले निशाद ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपनी कमियों और बाधाओं के बारे में सोचा नहीं, बल्कि उन्होंने अपना ध्यान खेल की ओर लगाया और अपने कौशल को निखारने के लिए अपने खेल पर फोकस किया। उन्होंने पुरुषों की ऊंची कूद टी47 कैटेगरी में सीज़न के बेस्ट 2.04 मीटर की कोशिश के साथ शो-पीस में अपना लगातार दूसरा सिल्वर मेडल जीता।