Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

West Bengal: वक्फ विरोध के दौरान ISF कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, कई घायल

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में सोमवार को भारतीय धर्मनिरपेक्ष मोर्चा (आईएसएफ) के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस के कई वाहनों में आग भी लगा दी गई। ये झड़प तब हुई जब पुलिस ने आईएसएफ समर्थकों को पार्टी नेता और भांगर विधायक नौशाद सिद्दीकी की ओर से संबोधित वक्फ (संशोधन) अधिनियम विरोधी रैली में हिस्सा लेने के लिए सेंट्रल कोलकाता के रामलीला मैदान की ओर जाने से रोका।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रैली में शामिल लोगों को बसंती राजमार्ग पर भोजेरहाट के पास रोका गया, जहां भांगर के साथ-साथ पड़ोसी क्षेत्रों जैसे मीनाखान और संदेशखली से बड़ी संख्या में आईएसएफ कार्यकर्ता इकट्ठा हुए थे। जब भीड़ ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया तो तनाव बढ़ गया, जिससे दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "प्रदर्शनकारियों ने कुछ पुलिस वाहनों में आग लगा दी और प्रदर्शनकारी कानून लागू करने वालों पर हमला करने पर कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।" प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया क्योंकि रामलीला मैदान में रैली के लिए पुलिस इजाजत नहीं थी, जिसके कारण कम से कम एक आईएसएफ कार्यकर्ता के सिर में चोट लग गई।

हालात तेजी से बिगड़ी, जिसके कारण आईएसएफ कार्यकर्ता राजमार्ग पर धरना देने के लिए बैठ गए, जिससे राजमार्ग पर लंबा यातायात जाम हो गया। हालात को नियंत्रण में लाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। आस-पास के इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। बाद में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया गया।