Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

INS Arighat: नौसेना में शामिल हुई दूसरी परमाणु पनडुब्बी, जानिए इसकी खासियत के बारे में

भारतीय नौसेना ने अपनी ताकत बढाने के लिए आईएनएस अरिघात नामक दूसरी परमाणु पनडुब्बी को नौसेना में शामिल किया गया है. यह भारत की दूसरी परमाणु पनडुब्बी है. इसकी लंबाई करीब 113 मीटर है. बीम 11 मीटर और ड्राफ्ट 9.5 मीटर का है. यह पानी के अंदर 980 से 1400 फीट की गहराई तक जा सकती है और इसकी रेंज असीमित है. यानी खाने की सप्लाई और मेंटेनेंस रहे तो असीमित समय तक समंदर में रह सकती है.  

इसके अलावा इस पनडुब्बी में 21 इंच की छह टॉरपीडो लगे हैं और कई टॉरपीडो ट्यूब्स हैं, जो टॉरपीडो, मिसाइल या समुद्री बारूदी सुरंग बिछाने का काम करेंगे. इस पनडुब्बी के अंदर न्यूक्लियर रिएक्टर भी लगा हुआ है जो परमाणु ईंधन से इस पनडुब्बी को सतह पर 28 km/hr और पानी के अंदर 44 km/hr की स्पीड प्रदान करेगा. आईएनएस अरिहंत और अब इस पनडुब्बी के नौसेना में शामिल होने से देश की ताकत और भी ज्यादा बढी है.