Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

IIT मद्रास को मिला अब तक का सबसे बड़ा दान, पूर्व छात्र ने दिए 228 करोड़ रुपये

Tamil Nadu: आईआईटी मद्रास को अपने 'प्रतिष्ठित पूर्व छात्र' पुरस्कार विजेता डॉ. कृष्णा चिवुकुला से 228 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा दान मिला है। ये दान भारत में किसी शैक्षणिक संस्थान को दिया गया अब तक का सबसे बड़ा दान है।

मंगलवार को परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्थान ने डॉ. कृष्णा चिवुकुला के सम्मान में एक अकादमिक ब्लॉक का नाम - कृष्णा चिवुकुला ब्लॉक- रखा। आईआईटी मद्रास ने 2015 में 'प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार' देकर करके उनकी पेशेवर उत्कृष्टता और समुदाय में योगदान को मान्यता दी।

इस दान का इस्तेमाल कई मकसद के लिए किया जाएगा, जिसमें छात्रवृत्ति, अनुसंधान उत्कृष्टता अनुदान कार्यक्रम, आईआईटी मद्रास में नए छात्रों के लिए यूजी फेलोशिप कार्यक्रम, खेल विद्वान कार्यक्रम शामिल हैं। डॉ. कृष्णा चिवुकुला ने 1970 में आईआईटी मद्रास से जेट प्रोपल्शन में एम.टेक (एयरोस्पेस इंजीनियरिंग) के साथ स्नातक की उपाधि ली। इसके अलावा, उन्होंने 1980 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री ली।

न्यूयॉर्क में हॉफमैन ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ में समूह अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्यकाल के बाद, चिवुकुला ने लगातार दो "विश्व की नंबर एक" कंपनियों की स्थापना की।