Breaking News

चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |   नेपाल फ्लडः लापता भारतीयों के परिजनों की मदद के लिए ओडिशा सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम     |   नेपाल की बाढ़ में 468 पर्यटक लापता, ज्यादातर विदेशी     |  

आईआईटी-मद्रास ने बनाई भारत की ‘सबसे हल्की’ व्हीलचेयर

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-मद्रास ने स्वदेशी रूप से बनाई गई भारत की सबसे हल्की व्हीलचेयर ‘वाईडी वन’ पेश की। ‘वाईडी वन’ देश की पहली स्वदेशी रूप से विकसित ‘मोनो-ट्यूब रिजिड-फ्रेम’ व्हीलचेयर है, जिसे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ व्हीलचेयर के तौर पर डिजाइन किया गया है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार निर्मित ‘वाईडी वन’ प्रत्येक उपयोगकर्ता के शरीर, मुद्रा और दैनिक गतिशीलता आवश्यकताओं के लिए पूरी तरह से अनुकूलित है।

उन्होंने कहा कि केवल नौ किलोग्राम वजन वाली इस व्हीलचेयर को कार, ऑटो या सार्वजनिक वाहनों में रखकर ले जाना भी आसान है। आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि के अनुसार दुनिया भर में व्हीलचेयर को अक्सर दिव्यांगता के एक सार्वभौमिक प्रतीक के रूप में देखा जाता है, लिहाजा इसका इस्तेमाल करने वालों को एक अलग नजर से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि इस धारणा को बदलना होगा। ‘वाईडी वन’ को बाजार में लाने के लिए, अनुसंधान टीम ने आईआईटी मद्रास द्वारा संचालित स्टार्टअप ‘थ्रीव मोबिलिटी’ के साथ साझेदारी की है। ‘थ्रीव मोबिलिटी’ वैश्विक मानकों के अनुरूप स्थानीय स्तर पर व्हीलचेयर का निर्माण करेगी।