Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

IIT कानपुर ने तैयार किया ऑटोमेटिक ड्रोन

कानपुर के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी आईआईटी के 30 वैज्ञानिकों की एक टीम ने ऑटोमेटिक और सेल्फ डेटनेटिंग ड्रोन तैयार किया है। इसे सटीक हमलों के लिए डिजाइन किया गया है। ये बहुत कम मानवीय हस्तक्षेप के बिना दुश्मन को टारगेट करने और उसे खत्म करने में सक्षम है।

टीम का कहना है कि एक बार ड्रोन एक्टिव होने के बाद 100 किलोमीटर की दूरी तक टारगेट का पता लगा सकता है और उसे नेस्तनाबूद कर सकता है।

ड्रोन को स्टार्ट-अप इनक्यूबेशन सेंटर के संरक्षण में प्रीमियर इंस्टिट्यूट में विकसित किया गया है। इसे बनाने का मकसद एयरोस्पेस और रक्षा, कृषि प्रौद्योगिकी और रिन्यूएबल एनर्जी के सेक्टर में भारत में मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है।