Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

ICA Summit: पीएम मोदी आज अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन की करेंगे शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। 30 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में 100 से ज्यादा देशों के 1,500 प्रतिनिधि शामिल होंगे। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता गठबंधन के 130 साल के इतिहास में पहली बार भारत में वैश्विक सहकारिता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। बता दें किअंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर एक स्मारक टिकट भी जारी किया जाएगा।

कार्यक्रम में भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे के और फिजी के उप प्रधानमंत्री मनोआ कामिकामिका भी सम्मिलित होंगे। सहकारी आंदोलन के विकास के लिए मंत्रालय की ओर से तीन साल में की गई 54 पहलों को लेकर भी इस आयोजन में विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि दुनिया भारत में सहकारिता के बढ़ते कदमों से परिचित हो सके।

जानकारी के अनुसार आयोजन के दौरान रोशडेल पायनियर अवार्ड-25 भी प्रदान किए जाएंगे। यह सहकारी समितियों के विकास और अंतरराष्ट्रीय सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए उनके बहुमूल्य योगदान के लिए व्यक्तियों या संगठन को दिया जाता है।