Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

दो बार हम इधर-उधर चले गए थे, अब कहीं नहीं जाएंगे... पटना में बोले सीएम नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर कहा कि हमने गलती से दो बार उन लोगों (आरजेडी) को अपना लिया था। उनके साथ हो गए थे। और दोनों बार देखा गड़बड़ किया। अब हम कभी इधर-उधर नहीं करेंगे। बीजेपी के साथ सब दिन हमारा संबंध कायम रहेगा। 

पटना में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा, "मुझसे गलती हुई कि मैं दो बार इधर-उधर गया। मैं शुरू से ही उनके (एनडीए) साथ था। मैं अब कभी कहीं नहीं जाऊंगा और यहीं रहूंगा और काम करूंगा।"

उन्होंने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह की मौजूदगी में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत एक योजना के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए।