Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

सहारनपुर के बाजारों में धनतेरस से पहले ग्राहकों की भारी भीड़

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिवाली से पहले आने वाले त्योहार धनतेरस के लिए बाजार ग्राहकों से गुलजार हैं। बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने वाली दुकानों से लेकर ऑटोमोबाइल शोरूम तक में ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कुछ व्यापारियों के अनुसार, जीएसटी दरों में कमी ने त्योहारी माहौल में बहार ला दी है। इससे ग्राहक ज्यादा खरीदारी के लिए आकर्षित हो रहे हैं। ग्राहक दिवाली के शुभ मौके पर पीतल, स्टील के बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसी चीजें खरीदने में ज्यादा रुचि ले रहे हैं। दुकानदार ग्राहकों को रिझाने के लिए आकर्षक छूट और स्कीमें भी दे रही हैं। इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर और इसके दो दिन बाद 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी।