Breaking News

बारामूला के पट्टन में मस्जिद में भीषण आग, पूरी इमारत जलकर राख     |   बिरसा मुंडा जयंती पर PM मोदी ने किया नमन, जनजातीय गौरव दिवस की दी शुभकामनाएं     |   दिल्ली में एयर प्यूरीफायर की मांग 5 गुना बढ़ी, GST कटौती के लिए CTI ने वित्त मंत्री को लिखी चिट्ठी     |   अमेरिका में सस्ता हुआ डीजल, दो महीने बाद 6 डॉलर प्रति गैलन से नीचे आई कीमत     |   हमास को बड़ा झटका, इजरायली हमले में सैन्य कमांडर समीर अबू यूनिस ढेर     |  

हावड़ा: निवेदिता ब्रिज टोल प्लाजा पर बस हादसा, 10 लोग घायल

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में स्थित निवेदिता ब्रिज टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 10 लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि टोल बूथ के पास खड़े कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक प्राइवेट बस, जो सवारियों को लेकर कोलकाता की ओर जा रही थी, टोल प्लाजा पर ब्रेक फेल होने के कारण नियंत्रण खो बैठी। बस ने वहां खड़े कुछ दोपहिया वाहनों और एक ऑटो को भी टक्कर मार दी।

हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की टीमों ने तेजी से कार्रवाई की।पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे का असली कारण ब्रेक फेल था या लापरवाही। साथ ही, बस के फिटनेस सर्टिफिकेट और परमिट दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।