Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

'AI का जिम्‍मेदारी से इस्‍तेमाल कैसे करें', CJI ने AI को लेकर जताई चिंता

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने बेंगलुरु में आयोजित 36वें LAWASIA सम्मेलन में शिरकत की। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के नैतिक इस्तेमाल को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि इन दिनों हम एआई के नैतिक इस्तेमाल के बुनियादी सवालों का लगातार सामना कर रहे हैं।

यह बातें चीफ जस्टिस ने 36वें लवासिया (LAWASIA) कॉन्फ्रेंस में अपने संबोधन के दौरान कहीं। इस कॉन्फ्रेंस में जस्टिस चंद्रचूड़ का टॉपिक था- 'पहचान, व्यक्ति और राज्य; आजादी के नए पथ'। लवासिया एशिया पैसिफिक रीजन के वकीलों, जजों, ज्यूरिस्ट और वैधानिक संगठन का एक एसोसिएशन है।

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि आजादी कुछ नहीं बल्कि अपने लिए फैसला लेने योग्यता है जिससे हमारा जीवन बदल जाए। चीफ जस्टिस ने कहा व्यक्ति की पहचान की उसकी एजेंसी और जीवन में लिए गए उसके फैसलों से जुड़ी है।