Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

कांग्रेस में कितना मजबूत है किसान सेल

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस का किसान सेल सुर्खियों में है. वजह है पहलवान बजरंग पूनिया की एंट्री. राजनीति में आने के 6 घंटे बाद ही पहलवान पूनिया को कांग्रेस ने किसान सेल का को-चेयरमैन या कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया. 114 साल पुरानी कांग्रेस किसान सेल में कार्यकारी अध्यक्ष दूसरे सबसे बड़ा पद है.

राजनीतिक दल अपने भीतर कई फ्रंटल संगठन बनाकर रखता है. संगठन का मुख्य काम अपने क्षेत्र से जुड़े लोगों के मुद्दे को उठाना और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है. संगठन बनाने की सबसे बड़ी वजह यह है कि मुख्य संगठन के लोग अधिकांशत: चुनाव में बिजी रहते हैं, जिसके कारण संगठन से जुड़े कई फीडबैक उन्हें नहीं मिल पाते है.