Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

BJP ने अब तक किन-किन राज्यों में कितने उतारे उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान शुरू कर दिया है. बीजेपी ने अभी तक उम्मीदवारों की दो सूची जारी की है और देश की कुल 543 लोकसभा सीटों में से 267 सीट पर टिकट घोषित किए हैं. आसनसोल से पवन सिंह और बाराबंकी से उपेंद्र रावत अपने नाम वापस लेने के बाद 265 सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मैदान में है. इस तरह बीजेपी ने आधी से ज्यादा सीटों पर कैंडिडेट उतार दिए हैं, जिनमें से कई राज्यों में टिकट पूरे हो गए हैं तो कई राज्यों में अभी भी सीटें बची हुई हैं.