Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

कैसे निर्दलीय बनते रहे हरियाणा के किंगमेकर

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तस्वीर अब साफ हो गई है. राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर कुल 1031 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें 462 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में है. कांग्रेस और बीजेपी के बीच भले ही सीधी लड़ाई मानी जा रही हो, लेकिन निर्दलियों के उतरने से कई सीटों पर रोचक मुकाबला बन गया है. प्रदेश में चार सीटें ऐसी हैं, जहां पर निर्दलीयों का ही वर्चस्व रहा है. ऐसे में देखना है कि इस बार विधानसभा चुनाव में निर्दलीय क्या सियासी गुल खिलाते हैं?