Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

अयोध्या के रेप कांड ने कैसे बिगाड़ दिया सपा का राजनीतिक गणित?

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजे से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के हौसले बुलंद थे, क्योंकि सपा 37 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है. सपा ने 2027 में सूबे की सत्ता पर काबिज होने का सपना संजोय रखा था, जिसके चलते पार्टी अपने सियासी आधार को बढ़ाने में जुटी हुई थी. ऐसे में अयोध्या में हुए रेप कांड ने सपा के सियासी गणित को बिगाड़ दिया है. अयोध्या की घटना को लेकर योगी सरकार और बीजेपी नेताओं ने जिस तरह आक्रामक रुख अपना रखा है, उसके जरिए माना जा रहा है कि सपा के पीडीए फॉर्मूले में सेंधमारी का प्लान है.