Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

राज्यसभा चुनाव में हरियाणा के जरिए बीजेपी ने कैसे सेट किया पंजाब?

बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए जिन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है उसमें हरियाणा और पंजाब की राजनीति को साधने का प्रयास किया है. हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए दो नेताओं को बड़े चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट किया गया है और राज्यसभा भेजने की तैयारी है. हरियाणा से बंसीलाल परिवार की पुत्रवधू किरण चौधरी को राज्यसभा भेजकर पार्टी से नाराज माने जा रहे जाट वोट बैंक को साधने का प्रयास किया गया है.

कहा जाता है कि बीजेपी हरियाणा में नॉन जाट पॉलिटिक्स करती है, लेकिन किरण चौधरी के चेहरे को आगे करके बीजेपी ने इसका जवाब दिया है. इससे पहले एक और पार्टी के बड़े जाट चेहरे सुभाष बराला को भी राज्यसभा भेजा जा चुका है.