Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

भारत-पाकिस्तान व्यापार बंद, किस पर कितना पड़ेगा असर?

भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापारिक संबंध पूरी तरह थम गए हैं। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने अटारी चेक पोस्ट बंद कर दिया है। इसके साथ ही दोनों ओर से आवाजाही बंद हो गई है। जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत के साथ सारे व्यापारिक रिश्तों पर विराम लगा दिया है। यहां तक कि पाकिस्तान होकर अफगानिस्तान से आने वाले सामानों पर भी रोक लग गई है। हालांकि जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान के इस कदम का भारत पर शायद ही असर पड़े।

अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक दोनों देशों के बीच करीब 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर का व्यापार हुआ। इसी दौरान भारत के वैश्विक व्यापार का आंकड़ा लगभग 800 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। भारत से पाकिस्तान निर्यात होने वाले सामानों में जैविक रसायन और फार्मास्यूटिकल उत्पादों की हिस्सेदारी लगभग 60 फीसदी है।

पाकिस्तान ने अटारी-वाघा सीमा के जरिये अफगानिस्तान के साथ भारतीय व्यापार पर भी रोक लगा दी है। 2024-25 में भारत ने अफगानिस्तान को करीब 264 मिलियन डॉलर का सामान निर्यात किया था। वहां से 592 मिलियन डॉलर का सामान आयात हुआ था। भारत से अफगानिस्तान ज्यादातर समुद्री रास्ते सामान जाते हैं, जबकि अफगानिस्तान से आयात पाकिस्तान से होकर जमीनी रास्ते होता है। 

पाकिस्तान ने तीसरे पक्ष के व्यापार पर भी रोक लगा दी है। इससे भी अफगानिस्तान से भारत को निर्यात में कमी आ सकती है। अफगानिस्तान को भारत में निर्यात के लिए समुद्री रास्ता अपनाना पड़ सकता है। इससे भारतीय आयातकों के लिए कीमतें बढ़ सकती हैं।