Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

चंपावत में भीषण सड़क हादसा, 11 लोगों से भरा वाहन खाई में गिरा

चंपावत जिले के सिप्टी छतकोट मोटर मार्ग पर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन में सवार 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया है। चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला में बंद होने के कारण, टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रहा यह वाहन लफड़ा के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में सवार सभी लोग सितारगंज के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल ममता, जानकी देवी और कुशमा देवी को हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।