Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

हिंडनबर्ग के आरोप निराधार, रिपोर्ट पर बीजेपी ने उठाए सवाल

हिंडनबर्ग रिसर्च की नई रिपोर्ट पर सियासी घमासान मचा हुआ है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर हमलावर हैं. बीजेपी ने हिंडनबर्ग के आरोप को निराधार बताया है. पार्टी ने कहा कि देश के खिलाफ आर्थिक साजिश रची जा रही है. हिंडनबर्ग वाले भारत विरोधी प्रोपेगेंडा चलाते हैं. शेयर मार्केट को हिलाने की कोशिश की जा रही है. साथ ही बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

हिंडनबर्ग के मसले पर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके टूलकिट को देश से नफरत है. कभी राफेल की चिट्ठी, कभी हिंडनबर्ग की…आखिर कांग्रेस चाहती क्या है? देश की प्रगति को रोकने की साजिश हो रही है. ये आरोप लगाते हैं और भाग जाते हैं. हिंडनबर्ग के आरोप निराधार हैं.