Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

हिमाचल उपचुनाव बना सुक्खू बनाम अनुराग ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे से खाली होने वाली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज वोटिंग कराई जा रही है. सूबे में देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है. इस्तीफा देने वाले तीनों विधायकों को बीजेपी ने उम्मीदवार बना रखा है, तो कांग्रेस ने नए चेहरों पर दांव खेला है. सूबे में सत्ता की कमान संभाल रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, तो बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के लिए उपचुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है.