हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मलबे में दबे लोगों का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान आज सुबह फिर से शुरू हो गया है। ये दुर्घटना झंडूता विधानसभा क्षेत्र के भालूघाट इलाके में मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुई। इसमें कम से कम 16 यात्रियों की मौत हो गई। एक चश्मदीद ने बताया कि पूरा पहाड़ बस पर गिर पड़ा। खराब दृश्यता और मिट्टी धंसने के कारण अभियान को मंगलवार देर रात रोक दिया गया था। जिसके बाद बुधवार सुबह अभियान को फिर से शुरू हुआ। एनडीआरएफ की दो टीमें, स्थानीय लोग, पुलिस, होमगार्ड और दमकलकर्मी खोज में लगे हुए हैं।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों ने पीड़ितों की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉड और भारी चट्टानों को हटाने के लिए मशीनों की मदद से मैन्युअल खोज जारी है। अब तक 16 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक बच्चे और कुछ अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है और उनके बचने की संभावना कम होती जा रही है। मृतकों की पहचान नक्श, आरव, संजीव, विमला, कमलेश, कांता देवी, अंजना, बख्शी राम, नरेंद्र शर्मा, कृष्ण लाल, चुनी लाल, रजनीश, सोनू, शरीफ खान और प्रवीण कुमार के रूप में हुई है।
मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। इनमें दो भाइयों की पत्नियां और एक भाई के दो बच्चे। ये सभी एक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। दूसरे भाई के बच्चे आरुषि और शौर्य को बचा लिया गया है। उन्हें एम्स बिलासपुर में इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। सोमवार से इस क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे नाजुक पर्वतीय ढलानें अस्थिर हो गई हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जे.पी. नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई नेताओं ने इस घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर एक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर में भूस्खलन की चपेट में आई बस, मृतकों की संख्या हुई 16
You may also like
Gold Silver Price: चांदी 10 प्रतिशत टूटकर 2.68 लाख रुपये प्रति किग्रा पर, सोना भी तीन प्रतिशत टूटा.
फिर उठा वैष्णो देवी रोपवे विवाद, कटरा पहुंची उच्चस्तरीय कमेटी, कई प्रतिनिधिमंडलों से की मुलाकात.
पीएम मोदी ने राहुल गांधी को बताया शातिर दिमाग का युवराज, कहा- सिख को गद्दार कहना दुर्भाग्य की बात.
UP: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध वाहनों पर नजर रखने के लिए लगाए गए AI संचालित कैमरे.