Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

संजौली मस्जिद की अवैध मंजिलों को गिराने का काम जारी, वक्फ बोर्ड से मंजूरी के बाद लिया एक्शन

Himachal Pradesh: शिमला में विवादित संजौली मस्जिद की तीन अवैध मंजिलों को गिराने का काम सोमवार को शुरू हो गया। मस्जिद की प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुहम्मद लतीफ ने बताया कि वक्फ बोर्ड की इजाजत मिलने के बाद ये कदम उठाया गया है। लतीफ ने बताया कि पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मस्जिद की छत को हटाने के साथ ही अवैध निर्माण को गिराने का काम शुरू हो गया। 

लतीफ ने बताया कि निगम आयुक्त (एमसी) अदालत का पांच अक्टूबर का आदेश मिलने के बाद इसकी जानकारी वक्फ बोर्ड को दे दी गई। एमसी अदालत के आदेश में वक्फ बोर्ड और संजौली मस्जिद समिति के अध्यक्ष को पांच मंजिला विवादित ढांचे की तीन मंजिलों को हटाने का निर्देश दिया गया था। एमसी अदालत के आदेश के मुताबिक वक्फ बोर्ड और मस्जिद समिति के अध्यक्ष को दो महीने में मस्जिद के अवैध हिस्से को अपने खर्च पर गिराना होगा। 

लतीफ उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जिसने 12 सितंबर को मस्जिद की अवैध मंजिलों को गिराने का ज्ञापन सौंपा था। इससे एक दिन पहले संजौली इलाके में मस्जिद के अवैध निर्माण को गिराने की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में 10 लोग घायल हो गए थे। 

इसको लेकर सीएम सुक्खू ने कहा, "मस्जिद के सदस्यों ने कहा था कि अगर कुछ भी अवैध होगा तो वे इसे ध्वस्त कर देंगे। मस्जिद के अध्यक्ष, इमाम ने खुद ये कहा है इसलिए सरकार इसमें शामिल नहीं होगी।"