Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

हिमाचल में प्लास्टिक के खिलाफ कड़ा एक्शन, 500ML से कम की PET बोतलों के इस्तेमाल पर लगाई रोक

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी बैठकों और कार्यक्रमों में 500 मिलीलीटर तक की पीईटी पानी की बोतलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन प्लास्टिक की बोतलों पर ये रोक एक जून से लागू की जा चुकी है। इन बोतलों से कूड़ा फैलने और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

ये कदम हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक की चीजों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के बाद उठाया है। अधिकारियों के अनुसार, आदेश का उल्लंघन करने वालों पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।