Breaking News

संसद सत्र शुरू होने से पहले राजनाथ के दफ्तर में NDA के मंत्रियों की अहम बैठक हुई     |   आंध्र प्रदेश: 7 कोविड केस मिले, एक की मौत, RIMS अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया     |   कोरोना को लेकर इस जिले में हड़कंप... मिले 7 मरीज, बनाया गया आइसोलेशन वार्ड     |   वीजा सर्विस: प्राइवेट फर्मों का टेंडर रद्द वाले HC के फैसले को केंद्र ने SC में दी चुनौती     |   हरियाणा: ‘जींद का घेवर वही है, लेकिन तेवर बदल गए हैं’, रैली में बोले पीएम मोदी     |  

नोएडा में हाईटेक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, व्यापारियों से साइबर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-63 स्थित एक हाईटेक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड रणबीर सिंह, उसकी पत्नी ज्योति और उनके सहयोगी ललित कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह गिरोह देशभर के व्यापारियों और उद्यमियों को ऑनलाइन मार्केटिंग और खरीदार उपलब्ध कराने का झांसा देकर लाखों रुपये की साइबर ठगी करता था।

पुलिस के अनुसार, एक पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सेक्टर-63 के ए-135 स्थित एक कॉल सेंटर पर छापेमारी की गई, जहां से पूरे रैकेट का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी व्यापारियों का विश्वास जीतने के लिए फर्जी सर्टिफिकेट, नकली टैक्स इनवॉइस और अन्य जाली दस्तावेज तैयार कर भेजते थे। इन दस्तावेजों के आधार पर लोग उनकी बातों पर भरोसा कर लेते थे और ठगी का शिकार बन जाते थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 39 स्मार्टफोन, 9 कीपैड मोबाइल, 10 लैपटॉप, 36 सीपीयू, 32 एक्टिवेटेड सिम कार्ड और बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि गिरोह के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों का पता लगाया जा सके।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने देशभर में कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और ठगी की रकम किन-किन बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। मामले की विस्तृत जांच जारी है।