Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू में अलर्ट, किरायेदारों का वेरिफिकेशन कर रही पुलिस

जम्मू कश्मीर पुलिस ने जम्मू के कई इलाकों में किराएदारों के वेरिफिकेशन के लिए घर-घर जाकर जांच शुरू की है। इसमें भगवती नगर बेस कैंप के आस-पास के इलाके भी शामिल हैं। ये अभियान सालाना अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए उठाए गए सुरक्षा कदमों का हिस्सा है। मकान मालिकों को ये सुनिश्चित करना होगा कि उनके किराएदारों के पास जरूरी आईडी प्रूफ हो, ताकि शरारती तत्वों को रोका जा सके और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। 40 दिनों तक चलने वाली सालाना अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी। तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल के रास्ते यात्रा कर सकेंगे।