Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

झारखंड: हेमंत सोरेन ने 14वें सीएम के रूप में ली शपथ, इंडिया' गठबंधन के कई नेता रहे मौजूद

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शाम चार बजे हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया। 

हेमंत सोरेन चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में 'इंडिया' गठबंधन के कई नेता पहुंचे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिरकत की।