Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

मुंबई में भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भरा, ट्रेन सेवा पर पड़ा असर

मुंबई और उसके उप-नगरों में गुरुवार को भारी बारिश हुई जिससे कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इसके चलते यातायात बाधित हुआ और लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई। अधिकारियों ने बताया कि पानी भरे इलाकों में लगातार बारिश के कारण विहार और मोदक सागर झीलें उफान पर हैं। 

अधिकारियों ने कहा कि इसके साथ ही महानगर को पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने वाले सात जलाशयों में से चार अब उफान पर हैं, जिससे कुल जल भंडार में सुधार हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में सुबह आठ बजे से शहर और उप-नगरों में मध्यम से भारी वर्षा और कुछ जगहों पर अत्याधिक बारिश होने की संभावना जताई है। 

एक अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण शहर के औद्योगिक केंद्र से होकर बहने वाली मीठी नदी का जलस्तर 2.5 मीटर तक बढ़ गया है, जबकि इसका खतरे का निशान 4.2 मीटर है।